विदेश से लौटे पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे में कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण

आगरा में हरीपर्वत स्थित राम रघु अस्पताल में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज के पहुंचने से हड़कम्प मच गया। मरीज में कोरोना के संदिग्ध लक्षण होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। 


बताया गया है कि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी का बेटा हाल ही में विदेश होकर आया था। उसकी तबियत खराब थी। मंगलवार को परिजन दिल्ली गेट स्थित
अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद राम रघु अस्पताल ले गए।

उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसमें कोरोना से सम्बंधित संदिग्ध लक्षण होने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। फिलहाल मरीज की जांच पड़ताल जारी है।