मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास मत जीता, इकबाल सिंह बैस को बनाया मुख्य सचिव

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। इस दौरान एक भी कांग्रेस विधायक सदन में मौजूद नहीं था। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। सीएम शिवराज ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैस को मुख्य सचिव नियुक्त किया है।


विधानसभा सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस चार दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी। सत्र के प्रथम दिन सरकार के प्रति विश्वास प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसी दौरान वर्ष 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा। 

माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान सदन में बहुमत का आंकड़ा आसानी से पा लेंगे। हालांकि भविष्य में उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं। जिसमें अगले छह महीनों के अंदर प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होनें वाला उपचुनाव प्रमुख है। शिवराज को अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए इनमें से नौ सीटें जीतना जरूरी है।