मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होंगे उपचुनाव

24 सीटों पर होंगे उपचुनाव
मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें विधायकों के निधन के कारण पहले से खाली थी। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सिंधिया समर्थक 22 अन्य विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी थी। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 24 सीटें खाली है। इन सीटों पर आगामी छह महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाने हैं।